Mother's day gift ideas
अपनी मां को ये तौफा देना ना भूलें
माँ - माँ क्या होती है ये कौन नही जानता। माँ से ही पूरे संसार का जन्म हुआ है। माँ हमारे लिए क्या क्या कर सकती है कितना कुछ सैहती है ये हमलोग कभी सोच भी नही सकतें, पर हम क्या अपनी माँ के लिए कर सकतें है ये बहुत बड़ा मायने रखता हैं।
आज हम इन्ही बातों पर चर्चा करेंगे।
मां के ममता के सामने हम कितना बड़ा भी तौफ़ा क्यों न दे वो उसकी ममता के सामने कुछ भी नही है।
मां जो हमे प्यार देती है उसका तुलना हम तौफो से नही कर सकतें।
हालांकि आप अगर फिर भी कुछ ऐसा देना चाहते हो की मां खुश हो जाए तो आप इनकी पसंदीदा कुछ भी लाकर दे सकते हो जो उन्हें पसंद है, पर क्या वो काफी होगा? क्या हमारी मां हमे सिर्फ एक दिन के लिए प्यार करती है, नही ।
हमे कुछ ऐसा करना होगा जो उन्हें हमेशा खुश रखे , और वो बस एक ही चीज है और वो है प्यार।
हम अपनी मां को उतना प्यार तो नही दे सकते जितना की मां अपने बेटे या बेटी को देती है । जिस प्रकार वो हमारी रक्षा करती हमे भी उनका रक्षा करनी चाहिए ।
ये सिर्फ एक दिन के लिए नही है, ये कोई तौफा नही है बल्कि तौफा इसके सामने कुछ नही है।
हमे अपनी मां का उतना ही ख्याल रखने की कोशिश करनी चाहिए जितना की वो तुम्हारा ख्याल रखती हैं।
हमे ऐसा कोई भी काम नही करना चाहिए जिससे अपनी मां को जरा सा भी तकलीफ हो।
हमे उनकी भावनाओ को समझना चाहिए।
हमे उनकी बातों को समझना चाहिए।
हमे उनकी हमेशा स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए।सिर्फ एक दिन के तौफे से हम उनको खुश नही रख सकते।
इसलिए आने वाली 14 May को अपने आप से ये वादा करो कि हम अपनी माँ को हमेशा खुश रखेंगे उन्हें कोई भी तकलीफ नही देंगे। इससे बड़ा तौफा दुनिया की कोई भी चीज नही हो सकती।
आप और आपकी मां हमेशा खुश रखे हम भगवान से यही दुआ करते है। धन्यवाद
Tags
Family

