क्या भगवान हमारी सुनते हैं?
जब हम भगवान को बिना कोई छल कपट और बिना कोई स्वार्थ और दिल से पुकारते हैं तो वह हमारी जरूर सुनते हैं।
![]() |
चलिए पहले यह जानते हैं कि भगवान हमारी प्रार्थना कब नहीं सुनते है? और भगवान हमारी प्रार्थना कब सुनते हैं?
° भगवान हमारी प्रार्थना कब नहीं सुनते हैं?
अगर हम भगवान से कोई प्रार्थना कर रहे है पर उस प्रार्थना में स्वार्थ, लोभ, छल, कपट और कोई भक्ति नही आदि रहता है तो प्रार्थना भगवान हमारी कभी नहीं सुनते, भगवान आपको कोई भी प्रार्थना पूरी करने से पहले वो उसका परिणाम जान लेते है क्योंकि वे अंतर्यामी है अगर आपके प्रार्थना से किसी को नुकसान होता है तो वो उसे कभी स्वीकार नहीं करते हैं।
और आजकल के व्यक्ति ऐसा कोई भी प्रार्थना नहीं करता जिससे वह किसी दूसरे के लिए लाभदायक हो उसमे इसका स्वार्थ ना हो आजकल के व्यक्ति वैसा ही प्रार्थना करता है जो उसको खुद के लिए हो अपने स्वार्थ के लिए हो।
° भगवान हमारी प्रार्थना कब सुनते हैं?
भगवान हमारी तब सुनते हैं जब हम वैसा प्रार्थना करते हैं जिसमें ना कोई स्वार्थ, लोभ, छल, कपट और जिसमें भरपूर मात्रा में भक्ति और आस्था रहता है जो हमारे आत्मा मन से निकलता हो जिससे किसी भी लोग को नुकसान ना हो, जिससे लोगों का भलाई हो, तो उस प्रार्थना को भगवान जरूर सुनते हैं।

