तुलसी के पौधे से फायदे

 तुलसी के पौधे से क्या-क्या फायदे हैं

तुलसी के पौधे को औषधीय पौधा माना जाता है क्योंकि उसमें बहुत सारी औषधीय गुण उपलब्ध है जो कि हमारे कई बीमारियों में काम आती है अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें 



पहले हम यह जानते हैं कि किन-किन रोगों में काम आता है

1. यह सर्दी खांसी को कम करता है
तुलसी के पत्तों में कैमफिन सिनेओर और यूजिनॉल मौजूद होता है जो छाती में ठंड और जमाव को कम करता है।

2. हमारे दांत और मसूड़ों के फायदे
तुलसी हमारे दांत और मसूड़ों के लिए बेहतरीन माना जाता है ये उनको मजबूत रखता है।

3. हमारे त्वचा और बालों के लिए भी सही होता है
हमारे चेहरे पर जो दाग धब्बे उपस्थित होते हैं उनको मिटाती है और जो चेहरे पर मुंहासे यानी की झुर्रियों को कम करती है जिससे हमारे चेहरा स्मूथ दिखता है और आप ज्यादा दिनों तक जवान दिखेंगे इस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो आपको बूढ़ा होने से रोकती है तुलसी हमारे बालों को भी जड़ से मजबूत बनाने में मदद करती है इसके साथ-साथ एंटीफंगल गुन और डैंड्रफ को भी रोकता है

4. तनाव और थकान को भी कम करता है
अगर हम काफी ज्यादा थके हुए हैं या कोई तनाव है तो यह उनको भी कम करने में असरदार है तुलसी ड्रिंक से हमारी कई शारीरिक और मानसिक हेल्थ में मदद मिलती है।

5. कैंसर को कम करने का भी गुण शामिल है
तुलसी में फाइटोकेमिकल्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है जिससे हमें लीवर, मुंह , फेफड़ा और स्किन के कैंसर होने से रोकती है


मगर तुलसी के खाने का सही तरीका क्या है कब हमें यह नहीं खाना चाहिए इसके बारे में आगे चर्चा करते हैं



पहले हम यह जानते हैं कि तुलसी के पत्ते खाने का सही तरीका क्या है।
तुलसी के पत्ते खाने का सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि आप इसका काढ़े या फिर चाय में उबालकर पी सकते हैं या फिर से पानी के साथ निगल सकते हैं 
कुछ लोग ऐसे होते हैं कि तुलसी के पत्ते को चबाकर खाते हैं जो कि यह तरीका बिल्कुल ही गलत है तुलसी के पत्तों में मरकरी और आयरन होता है जो कि चबाने से निकलता है और यह हमारे दांतो को नुकसान पहुंचाते हैं तुलसी के पत्ते को चबाकर नहीं खाना चाहिए।

तो आइए हम बात करते हैं कि तुलसी के पत्तों को हमें कब नहीं खाना चाहिए।

उन महिलाओं को तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए जो गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे हैं यह महिलाओं के प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।

कुछ लोग अगर पहली बार तुलसी का सेवन करते हैं तो उन्हें मतली या दस्त होने की अनुभव होता है इसलिए इनका शुरुआत कम मात्रा से शुरू करें और धीरे-धीरे आप इसे बढ़ा सकते हैं।

तुलसी के इतने सारे औषधि गुणों के कारण इन्हें माता का दर्जा दिया गया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post